फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में बंपर भर्ती, छप्पर फाड़ कर नौकरियां

Sat, 17 Mar 2018 11:27 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में बंपर भर्ती हो रही है। छप्पर फाड़ कर नौकरियां निकली हैं। हिमाचल में नए वित्तीय वर्ष में नौकरियों का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग करीब डेढ़ हजार पदों पर भर्तियां करेगा। इसके लिए अभी तक एक दर्जन विभागों से खाली पदों का रिकॉर्ड आयोग के पास पहुंच चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के चलते आयोग ने अप्रैल में नई भर्तियां करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी चयन आयोग करीब 23 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत डेढ़ हजार पदों पर भर्तियां करेगा।

4 of 7
शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, आईपीएच, लोनिवि और बिजली बोर्ड समेत अन्य विभागों में खाली पदों को भरा जाना है। इसके चलते आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में नवनिर्वाचित सरकार से भी बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 7
कर्मचारी चयन आयोग के पास विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की डिटेल पहुंच चुकी है। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य कारणों से मार्च में आवेदन आमंत्रित नहीं किए जा सकते। मौसम पूरी तरह साफ होने पर संभवतया अप्रैल में 23 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत आवेदन मांगे जाएंगे। ऑनलाइन सिस्टम को भी अपग्रेड किया जा रहा है। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
विज्ञापन

6 of 7
कर्मचारी चयन आयोग इस बार अपने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को हाइटेक कर रहा है। इस बारे में आयोग अधिसूचित बैंकों और आईटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें भी कर चुका है। आयोग का प्रयास है कि आवेदन के समय ही अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन बाहर होने की सुविधा मिले। साथ ही लिखित और स्किल टेस्ट के बाद दस्तावेजों की जांच पड़ताल के दौरान कोई अभ्यर्थी बाहर न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वर्तमान में आयोग के ऑनलाइन आवेदन सिस्टम में ऐसा तरीका नहीं है, जिससे योग्यता पूरी न करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर जाते हैं। पूर्व में सर्वेयर और अन्य पदों की भर्तियों के दौरान कई अभ्यर्थियों को अधूरी शैक्षणिक योग्यता के चलते बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। अब केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदन ऑनलाइन सबमिट होंगे, जो सारी योग्यताओं को पूरा करते हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें