फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बर्फ से लदे अटल टनल के दोनों छोर, बर्फबारी के दीदार करने सोलंगनाला में उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Jan 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/उदयपुर/रोहतांग
विज्ञापन
1 of 6
सोलंगनाला में सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद लिया। - फोटो : संवाद
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल बर्फ से लकदक हो गए हैं। भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है। इस वजह से लाहौल घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है। लाहौल-स्पीति की 177 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला दर्रा और कुंजम दर्रा में लगातार बर्फबारी हो रही है। इन दर्रों में 30 से 40 सेंमी तक ताजा बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में भी करीब 20 सेंटीमीटर बर्फ पड़ने का अनुमान है।

सोलंगनाला, धुंधी, कोठी और गुलाबा में 16 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। मनाली में भी बर्फ के फाहे गिरे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने से परहेज करें। उधर, स्पीति घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। लिहाजा स्पीति प्रशासन ने भी यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
बर्फबारी के बीच सैलानी। - फोटो : संवाद
उपायुक्त सुमित खिमटा ने मौसम के रुख को देखते हुए सभी पर्यटकों और अन्य लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत दी है। वहीं, सोलंगनाला में सैलानियों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। सैलानी बड़ी संख्या में बर्फबारी के दीदार के लिए सोलंगनाला पहुंचे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
मनाली में ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद
सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। साथ ही स्कीइंग, स्नो स्कूटर, घुड़सवारी, याक सवारी, स्नो स्कूटर और स्लेजिंग का आनंद उठाया। वहीं पर्यटकों की भारी आवाजाही से मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई।

4 of 6
मनाली के समीप बर्फबारी। - फोटो : संवाद
उधर, बर्फबारी से कुल्लू जिले में 15 सड़कों पर यातायात थम गया है। वहीं एचआरटीसी ने अपने बस चालकों को बसों को सुरक्षित स्थानों तक ही ले जाने की हिदायत दी है। निगम की बसों व सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पलचान में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद
सुबह से जिला के ऊपरी भागों में रुक-रुककर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर पैदल सफर करना पड़ा है। वहीं, मौसम में आए बदलाव से किसान-बागवानों व पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोलंगनाला में स्कीयर्स। - फोटो : संवाद
वहीं, सोलंगनाला स्की ढलान में स्कीयर्स राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करने उतर गए हैं। स्की और स्नोबोर्ड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 28 जनवरी तक होगी। सोलंगनाला की राष्ट्रीय स्कीइंग ढलान हिमाचल स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता के लिए तैयार है।  वहीं स्थानीय खिलाड़ी भी अभ्यास करने के लिए ढलान में उतर गए हैं। कड़ाके की ठंड में सुबह से शाम तक खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें