अभिनेता रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को कपिल देव का किरदार निभाने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वह एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। बुधवार को रणवीर सिंह ने क्रिकेट मैदान में उतर कर अभ्यास किया। स्टेडियम में टहलते भी नजर आए। अभिनेता रणवीर सिंह अपनी टीम सहित करीब सात दिन धर्मशाला में ही रुकेंगे।