फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिल्सक्वीन शिमला के होटल पैक, एडवांस में हो रही बुकिंग

Mon, 06 May 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मैदानों में तपिश बढ़ते ही सैलानियों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया। इस वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला के होटलों में आक्यूपेंसी सौ फीसदी पहुंच गई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है। शिमला के अलावा भारी संख्या में सैलानी कुफरी और नारकंडा का भी रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। रोजाना भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला का मौसम सैलानियों को खासा रास आ रहा है। दिल्ली सहित अन्य मैदानी इलाकों में इन दिनों रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानी सपरिवार शिमला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से शिमला आने वाली लग्जरी बसें और ट्रेन इन दिनों पैक चल रही हैं। सर्कुलर से मालरोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भारी रश चल रहा है। हालांकि नई लिफ्ट के चलते सैलानियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मालरोड और रिज मैदान पर भी सैलानियों की रौनक है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि वीकेंड पर शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी चल रही है। वीकेंड में भी 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। एडवांस बुकिंग में भी इजाफा होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने टूरिस्ट सीजन के मद्देनजर शहर की प्रतिबंधित सड़कों को पर्यटक वाहनों के लिए खोलने के फैसले का स्वागत किया है। संजय ने सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि इस फैसले से शिमला आने वाले सैलानियों को बड़ी राहत मिलेगी। समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला आ रहे सैलानियों को होटलियर शहर के दर्शनीय स्थलों को लेकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोशल मीडिया के जरिये सैलानियों को शहर के दर्शनीय स्थलों की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि एडवांस स्टडी, हिमाचल स्टेट म्यूजियम, अन्नाडेल आर्मी हैरिटेज म्यूजियम, आर्ट गेलरी और क्रैगनेनो ट्यूलिप गार्डन जैसे दर्शनीय स्थलों की फोटो सैलानियों को दिखा कर उन्हें इन स्थानों पर घूमने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें