प्यार में धोखा मिला तो इस हीरोइन ने सुसाइड नोट लिख फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
उभरती मॉडल-एक्टर ने किराये के कमरे में दुपट्टे से पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रिचा धीमान अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में थी और कई फिल्मों और सैकड़ों एलबमों में काम कर चुकी है।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
मौजूदा समय में पहाड़ी एलबम में काम कर रही थी। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है। सुसाइड नोट पर कथित तौर पर मॉडल ने अपनी मौत का कारण कथित प्रेम प्रसंग बताया है।
4 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में यह बात सामने आई है कि रिचा धीमान काफी समय से आरोपी पुलिस कर्मी से शादी के लिए बोल रही थी लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर रिचा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
रिचा की मां ने बयान दिया है कि उसके एक पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित संबंध थे। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को युवती की अन्य दोस्त से भी बात हुई थी। इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस के पास है।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
युवती की ओर से फंदा लगाने का पता शुक्रवार सुबह चला, जब नगर निगम धर्मशाला के गमरु मोहल्ले में स्थित उसके क्वार्टर में कुछ जान-पहचान के लोग गए तो युवती को पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है।
8 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
फोरेंसिक लैब से सहायक निदेशक डॉ. एसके पाल और मामराज शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा कर अहम सुराग एकत्रित किए हैं।
9 of 10
- फोटो : सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस थाना धर्मशाला में आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मलां निवासी 24 वर्षीय रिचा धीमान ने कम उम्र में एक्टिंग और मॉडलिंग क्षेत्र में खुद को स्थापित कर लिया था। वह एक बार मिस नगरोटा के खिताब से भी नवाजी जा चुकी थीं।