फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल सुर्खियों में रहीं ये पांच महिला नेता, भारतीय राजनीति में बनीं चर्चित चेहरा

Mon, 30 Dec 2024 11:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले कुछ महीनों की राजनीतिक खबरों पर नजर डालें तो साल 2024 में कुछ महिला नेताओं के नाम अखबरों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में रहे। आइए जानते हैं 2024 की चर्चित महिला नेताओं के बारे में।  
विज्ञापन
1 of 6
Year Ender 2024 Female Politician Of India - फोटो : adobe
Year Ender 2024 Female Politician Of India: भारत की राजनीति में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पद, किसी राजनीतिक पार्टी के जिम्मेदार पद पर महिलाओं की हिस्सेदारी देखने को मिली। साल 2024 में राजनीति में बड़े बदलावों का वर्ष रहा। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी सरकार एक बार फिर सत्ता में आई। इसके अलावा राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनावों के दौरान कई महिला उम्मीदवारों और नेताओं के नाम सुर्खियों में रहे। कई चुनाव में जीतकर तो कोई हार कर चर्चा में रहीं। कुछ का नाम राजनीतिक विवादों में उछला। पिछले कुछ महीनों की राजनीतिक खबरों पर नजर डालें तो साल 2024 में कुछ महिला नेताओं के नाम अखबरों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में रहे। आइए जानते हैं 2024 की चर्चित महिला नेताओं के बारे में।  
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत

अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस साल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतकर सदन पहुंची। इसी के साथ कंगना रणौत की राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई। कंगना रणौत अपने चुनावी बयानबाजियों और विवादित टिप्पणियों के कारण साल 2024 में काफी चर्चा में रहीं।
 
विज्ञापन

3 of 6
महुआ मोइत्रा - फोटो : ANI
महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस के नेता महुआ मोइत्रा सत्रहवीं  लोकसभा में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट जीतकर संसद पहुंची। महुआ मोइत्रा भी अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस साल चुनाव में जीत और राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा पर अपमानजनक  टिप्पणी के कारण वह भी विवादों से घिरी रहीं।

4 of 6
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला
स्वाति मालिवाल

सामाजिक कार्यकर्ता और राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य कर रही स्वाति मालीवाल साल 2024 में काफी चर्चा में रहीं। अरविंद केजरीवाल के आवास पर पिटाई को लेकर और सीएम केजरीवाल के सचिव पर गंभीर आरोपों के बाद स्वाति मालीवाल का नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा।
विज्ञापन

5 of 6
ओवैसी और माधवी लता - फोटो : अमर उजाला
माधवी लता

भाजपा ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए कोम्पेला माधवी लता को टिकट दिया। लता चार बार हैदराबाद के सांसद और  एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ माधवी लता चुनाव मैदान में उतरीं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री माधवी लता भले ही चुनाव में हारी लेकिन उन्होंने जनता का ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वसुंधरा राजे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा राजे

राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनने की आशंकाओं पर उस समय विराम लग गया जब भाजपा ने भजनलाल शर्मा को सीएम बना दिया। उसके बाद से वसुंधरा राजे उप- चुनाव मंच से दूरी बना ली। वसुंधरा राजे के भाषण और टिप्पणियों के कारण वह इस साल काफी चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें