दुनिया भर के उदाहरण
एचएस पनाग कहते हैं कि महिलाओं को हर महकमे में जाने की इजाजत मिलनी चाहिए। लेकिन इसके लिए वो स्टैंडर्ड्स को पूरा करें। जैसे अगर आपको माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना है तो फिर चाहे आप आदमी हैं या औरत, आपको अपना ऑक्सीजन सिलेंडर और सामान उठाकर चढ़ना ही पड़ेगा।
वहीं, मेहता कहते हैं कि ये कहना गलत है कि महिलाओं का वजन कम होता है वो वजन कम उठा सकती हैं, उन्हें फ्रैक्चर जल्दी हो जाते हैं और औरतों की हड्डियां कमजोर हैं। वो कहते हैं, ''ये कहानियां मैं 20 साल से सुनता आ रहा हूं और इसे गलत बताता आ रहा हूं।''