शालिनी पासी दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी हैं
- फोटो : Instagram/shalini.passi
वह आर्ट फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो कला, डिजाइन, वास्तुकला और फैशन में नए प्रयोगों को बढ़ावा दे रही हैं। शालिनी ने "माई आर्ट शालिनी" नाम का एक डिजिटल प्लेटफार्म भी लाॅन्च किया है। इसके अलावा "शालिनी पहल", "शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन" को भी चलाती हैं। उनका एमएएसएच नाम का एक आर्गेनाइजेशन भी है, जो हैंडीक्राफ्ट और फैशन से जुड़ा है। इसके अलावा शालिनी स्टेट लेवल की जिमनास्ट भी रह चुकी हैं।