Vinesh Phogat Birthday Special : कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का आज जन्मदिन है। विनेश फोगाट 25 अगस्त 2023 को 29 साल की हो गई हैं। देश की इस सुपरस्टार महिला पहलवान ने संघर्ष से सफलता का सफर तय किया। राह में कई मुश्किले आईं, लेकिन सब पार करते हुए उन्होंने भारतीय कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार जगह बनाई। तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल, एशियाई खेलों में स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण और तीन सिल्वर अपने को अपने करियर में हासिल कर चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि देश की दमदार महिला पहलवानों की सूची में अपना स्थान बनाने वाली विनेश फोगाट इस मुकाम तक कैसे पहुंची, उनके करियर की शुरुआत कैसे हुई? जन्मदिन पर जानिए महिला पहलवान विनेश फोगाट के संघर्ष, करियर और उपलब्धियों के बारे में।