फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचवाते वक्त लड़कियां अक्सर करती हैं ये 5 गलतियां, इसलिए नहीं आती अच्छी तस्वीर

Thu, 16 Jan 2020 04:51 PM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फोटो खिंचवाते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala
तस्वीरों में सुंदर लगना किस लड़की हो अच्छा नहीं लगता। लेकिन अकसर हम देखते हैं कि सुंदर लड़कियां भी तस्वीरों में अच्छी नहीं दिखतीं। आप भी कई बार अपनी ऐसी तस्वीरों से परेशान हो जाती होंगी, जिसमें आपका चेहरा सुंदर नहीं आया हो। असल में बेहद सुंदर लगने के बाद भी आपकी फोटो कई बार अच्छी नहीं आती है, और आप तरह-तरह के पोज देकर थक गई हैं, तो यह टिप्स आपके लिए ही हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
फोटोशूट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay
अगर एक बार में आपकी फोटो अच्छी नहीं आती है तो इसका मतलब आप भी फोटो खिंचवाते वक्त आनजाने में कुछ गलतियां कर रही हैं। हम आपको बता रहे हैं उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में जिनका ध्यान रखने से आपकी हर फोटो हीरोइनों की तरह सुंदर और परफेक्ट आएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
फोटोशूट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay
कभी भी फोटो क्लिक कराते वक्त अपनी ठोढ़ी (chin) को नीचे न झुकाएं। इससे फोटो में आपका चेहरा बड़ा और भारी नजर आता है। इसलिए आपकी ठोढ़ी हमेशा सीधी और सामने होनी चाहिए। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि आपकी गर्दन बिल्कुल सीधी रहे। गर्दन को बहुत ज्यादा आगे या पीछे की ओर झुकने से तस्वीर बिगड़ जाती है। इसके साथ ही यह भी ध्यान दें कि गर्दन को सीधी रखने के चक्कर में आप उसे बहुत ज्यादा टाइट न करें। ऐसा करने से आप फोटो में असहज दिखाई देते हैं।

4 of 6
फोटोशूट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay
अगर आप बैठकर या खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं तो अपने कंधों और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। इससे आपके लुक में स्मार्टनेस और फिटनेस झलकता है। झुकी हुई रीढ़ की हड्डी और झुके हुए कंधे आपको बीमार दर्शाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
फोटोशूट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay
फोटो क्लिक करवाते समय कैमरा में आपकी कोहनी बिल्कुल सीधी न नजर आए। इससे तस्वीर आखों को डिस्टर्ब करती है और आपकी सुंदरता को नुकसान पहुंचाती है। अपने हाथों को किसी दूसरे पोज में रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फोटोशूट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : pixabay
अगर फोटो में आप अपने गाल, चेहरे या बालों को सहलाती हुई नजर आना चाहती हैं, तो पोज देने के दौरान ये काम हल्के हाथों से करें, जिससे स्टाईल भी बना रहे और फोटो भी अच्छी आए। भारी हाथों से अपने गाल, गर्दन, चेहरे या बालों को पकड़ने से ऐसा लगेगा जैसे आप असहज हैं या फिर जबरदस्ती तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें