इन दिनों टीवी पर आने वाला एक रियलिटी शो अपने यूनीक आइडिया को लेकर चर्चा में है। 'शार्क टैंक इंडिया' नाम का यह रियलिटी शो व्यापार और निवेश पर आधारित है। इस शो में बिजनेस जगत से जुड़े सात नामी हस्तियां बतौर जज शामिल हैं। शो में प्रतिभाग करने वाले लोग अगर किसी यूनिक बिजनेस आइडिया को लेकर आते हैं और अपने बिजनेस आइडिया को सबके साथ शेयर करते हैं तो जज के तौर पर शामिल बिजनेस पर्सन उनके आइडिया पर निवेश करके लोगों की जिंदगी बदल सकते हैं। यह तो बात हुई रियलिटी शो के कॉन्सेप्ट की, लेकिन आपको शो में शामिल जजों के बारे में भी जान लेना चाहिए। सात जजों में से तीन महिलाएं हैं। शार्क टैंक इंडिया की तीनों महिलाएं बिजनेस जगत में अपना एक बड़ा मुकाम बना चुकी हैं। चलिए जानते हैं व्यापार जगत में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली शार्क टैंक इंडिया की महिला जज के बारे में।