फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं इन चीजों से करें परहेज, जच्चा- बच्चा रहेंगे स्वस्थ और फिट

Tue, 05 Jan 2021 09:15 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्भवती महिलाओं को खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्भवती महिलाओं को खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान खान- पान का ध्यान न रखने की वजह से जच्चा- बच्चा दोनों को नुकसान हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे गर्भावस्था के दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए। गर्भवास्था के दौरान इन चीजों का सेवन नुकसानदायक होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए गर्भवती महिलाओं को किन चीजों से परहेज करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
गर्भावस्था के दौरान शराब का सेवन करना जच्चा- बच्चा दोनों के लिए नुकसानदायक होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शराब के सेवन से परहेज करें
  • शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। गर्भावस्था के दौरान शराब का सेवन करना जच्चा- बच्चा दोनों के लिए नुकसानदायक होता है। शराब का अधिक सेवन करने की वजह से गर्भपात की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
गर्भवती महिलाओं को कॅाफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॅाफी का सेवन सीमित मात्रा में करें
  • गर्भवती महिलाओं को कॅाफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में कॅाफी का सेवन करने से बच्चे के विकास पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।

4 of 5
गर्भावस्था के दौरान पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पपीते के सेवन से परहेज करें
  • गर्भावस्था के दौरान पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते में लैटेक्स पाया जाता है जो बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पपीते का सेवन करने से पहले अपने डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भवति महिलाओं के लिए कच्चे अंकुरित अनाज का सेवन भी खतरनाक हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कच्चे अंकुरित अनाज
  • गर्भवति महिलाओं के लिए कच्चे अंकुरित अनाज का सेवन भी खतरनाक हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंकुरित अनाज का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें