Vinesh Phogat : पेरिस ओलंपिक के फाइनल तक पहुंचकर भी विनेश फोगाट पदक से दूर हो गई हैं। उन्हें फाइनल स्पर्धा से पहले ही अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश क्वालिफायर और सेमीफाइनल दौर से पहले वजन मापदंड के भीतर थीं। लेकिन फाइनल में महज कुछ ग्राम अधिक वजन के कारण उन्हें ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। उनके साथ ही पूरे देश की उम्मीद कुश्ती में एक पदक से जुड़ गई थी। हालांकि बिना स्पर्धा के हार के बाद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोगाट के नाम एक संदेश देते हुए कहा, 'आप हमारी चैंपियन हैं।'
ओलंपिक तक पहुंची विनेश फोगाट का अब तक का सफर आसान नहीं था। रिंग में ट्रेनिंग से सड़क पर प्रदर्शन तक उन्हें संघर्ष करते देखा गया। आइए जानते हैं देश की दमदार महिला पहलवानों की सूची में शामिल विनेश फोगाट के करियर, संघर्ष और उनकी उपलब्धियों के बारे में।