फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: नवजात शिशु के इन इशारों से समझें क्या चाहता है वो?

Wed, 15 Jan 2020 01:30 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवजात शिशुओं के पास शरीर की भाषा होती है। - फोटो : social media
नवजात शिशु अथवा एक साल से भी कम उम्र के छोटे बच्चो की अपनी समस्याएं होती हैं। हर मां के लिए चुनौती होती कि वे शिशुओं के इशारों को समझे। चूंकि शिशु बोल नहीं सकते लेकिन इशारों से अपनी परेशानियों को बताने की कोशिश जरूर करतें हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि आपका नन्हा शिशु आपसे क्या कहना चाह रहा है? बच्चे कई तरह के इशारे करते हैं जैसे अंगूठें या कलाई का चूसना या फिर पैर पटकना, हिचकी लेना। इन इशारों को समझने की जरूरत है तभी आप बच्चे की परेशानी को दूर कर पाएंगी। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से इशारें हैं जो बच्चे अक्सर अपनी परेशानियों को बताने के लिए करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंखों को मलना
जब बच्चे को नींद लगती हैं तो उस समय वो अपने आंखों को रगड़ता है लेकिन ध्यान रखें कि अगर बच्चा सो कर उठने के बाद भी आंखों को रगड़ रहा है तो हो सकता है संक्रमण की वजह या फिर आंख में कुछ चले जाने से वो ऐसा कर रहा हो।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे के रोने के कई कारण हो सकते हैं। - फोटो : Social Media
बच्चे का रोना
बच्चे के रोने कई कारण हो सकते हैं, इसमें भूख लगने से लेकर डर लगने या फिर कहीं दर्द होना। इन सब वजह से रोते समय बच्चा अलग अलग इशारे करता है। जैसे अगर बच्चे को भूख लगी है तो फिर वो आंखों को खोलकर रोता है वहीं अगर उसे डर लग रहा है तो फिर वह अपनी आंखों को बंद करके रोता है। इसलिए बच्चे की परेशानी को समझकर तुरंत उसके उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए।'

4 of 5
हाथ-पैर मारने से बच्चो का विकास होता है। - फोटो : Social Media
हवा में हाथ पैर का मारना
बच्चे जब बहुत खुश होते हैं तो हवा में हाथ पैर मारते हैं और इस तरह से करने से उनके हाथों पैरों की मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। लेकिन कभी कभी बच्चा अपनी परेशानी को बताने के लिए भी ऐसा करता है। इसलिए जब कभी बच्चा बहुत देर तक पैर हाथ हवा में किए रहें तो देख लें कि कहीं उसका डायपर गीला तो नहीं हो गया है या फिर उसके नैपी को बदलने की जरूरत तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर बच्चा स्तनपान करता है तो मां को अपने खान पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।   - फोटो : Pixabay
घुटनों को पेट से सटाकर सोना
कई बार बच्चे अपने पैरों या फिर अपने घुटनों को पेट से लगाकर सोते हैं। बच्चों का इस तरह सोना उसके पाचन संबंधी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में उसे कब्ज या पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि दूध पीने के बाद बच्चे को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर बच्चा स्तनपान करता है तो मां को अपने खान पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें