साल 2016 में पहली बार प्लस साइज मॉडल का फैशन शो हुआ तो दस प्रतिभागी में से एक वो भी थीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज तक वो कई सारे मॉडलिंग प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं। लेकिन अभी भी उन्हें प्लस साइज मॉडल के रूप में कम पहचान मिली है। क्योकि कई सारे ब्रांड्स के पास प्लस साइज मॉडल के लिए कोई विकल्प नही है। वहीं मॉडलिंग एजेंसी को भी इन मॉडलों पर काम करना संदेहजनक लगता है। उन्हें लगता है कि कहीं उनकी मेहनत बेकार ना चली जाए।
वहीं नेहा बताती हैं कि मोटापे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अक्सर मजाक बनाते हैं। हर दिन ऐसे कितने ही कमेंट्स आते हैं जो दिल तोड़ने वाले होते हैं। इसलिए वो उन कमेंट्स पर ध्यान देती हैं जो पॉजिटिविटी लिए होते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।