फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2020: मां के कदमों पर चल पाया अपना मुकाम, जानिए मशहूर मां-बेटी की कहानी

Sun, 10 May 2020 10:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इंसान के पैदा होते ही सबसे पहला परिचय अपनी मां से होता है। वो मां ही होती है जो उसके बिना कहे ही सारी दुख और तकलीफों को समझती है। किसी भी इंसान की पहली गुरू मां होती है। इसलिए किसी भी इंसान के जीवन में मां का एक अहम योगदान होता है। इस मदर्स डे हम ऐसी ही मांओं को सैल्यूट करेंगे जिनके नक्शे कदम पर चलकर उनकी बेटियों ने एक नया मुकाम हासिल किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
मृणालिनी साराभाई
मृणालिनी सारा भाई और उनकी बेटी
क्लासिकल डांस भरतनाट्यम की मशहूर डांसर मृणालिनी साराभाई का नाम तो बहुत सारे लोगों ने सुना होगा। पद्म भूषण से सम्मानित मृणालिनी क्लासिकल डांस परफार्म करती थीं। 2016 में उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी मल्लिका साराभाई ने मां के पदचिन्हों पर चल अपना मुकाम बनाया। मल्लिका भरतनाट्यम के साथ ही कुचिपुड़ी की बेहतरीन नृत्यांगना है। मल्लिका अपनी मां के सपनों को पूरा करने के लिए केवल नृत्य ही नहीं करती हैं बल्कि वो अहमदाबाद में अपना एक डांस स्कूल भी चलाती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता
मां-बेटी की मशहूर जोड़ियों का नाम लिया जाए तो नीना गुप्ता और उनकी बेटी का नाम भी जरूर आएगा। फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली नीना गुप्ता की बेटी मसाबा फैशन की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा अपनी मां के पद चिन्हों पर चल अपनी मेहनत से अपने लिए मुकाम बनाई हैं। अपनी मां के हर कदम पर उनका साथ देने वाली मसाबा हाल ही में कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए मास्क बंटवा रहीं थीं।

 

4 of 5
- फोटो : social media
लीना और भक्ति शर्मा
लीना शर्मा और उनकी बेटी भक्ति शर्मा तैराक हैं। वो दुनिया की पहली महिला और बेटी हैं जिन्होंने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया है। लीना शर्मा एक अच्छी तैराक हैं और उन्होंने अपनी बेटी भक्ति को तैराकी की ट्रेनिंग दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
सौम्या पांड्या और शकुंतला पांड्या
मां-बेटी की इस जोड़ी में कम मशहूर लेकिन अपने काम से सबको हैरान करने वाली सौम्या और उनकी मां का जिक्र करना भी जरूरी है। अहमदाबाद की सड़कों पर 3डी प्रिंट के जेब्रा क्रांसिग बनाने वाली मां-बेटी की इस जोड़ी की काफी तारीफ हुई थी। इन्होंने तकनीक के जरिए सड़कों पर पैदल चलने और सड़क पार करने वालों के लिए ऐसी जेब्रा लाइन बनाई जो 3डी प्रिंट की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें