फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Reddy: कौन हैं सुधा रेड्डी, जिन्होंने मेट गाला 2024 में पहना 83 करोड़ का गाउन

Wed, 08 May 2024 05:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं कि मेट गाला में शामिल हो रहे सेलेब्स से हटकर सुधा रेड्डी क्यों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं और आखिर वह कौन हैं?
विज्ञापन
1 of 3
Sudha Reddy - फोटो : instagram.com/sudhareddy.official
Who Is Sudha Reddy : मेट गाला 2024 में शामिल हुई एक भारतीय महिला काफी चर्चा में हैं। यह महिला न तो कोई अभिनेत्री हैं और न ही माॅडल। हालांकि ग्लैमर के मामले में वह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों और खूबसूरत सेलेब्स को टक्कर दे रही हैं। वैसे चर्चा उनके ग्लैमर या खूबसूरती की नहीं बल्कि उनकी बेशुमार दौलत की है। यहां 200 कैरेट डायमंड ज्वेलरी और करोड़ों का गाउन पहनकर मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर उतरीं सुधा रेड्डी की बात हो रही है। सुधा रेड्डी के परिधान और गहनों के डिजाइन पर हर किसी की नजर टिक गई। वहीं उनके गाउन और ज्वेलरी की कीमत जान हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं कि मेट गाला में शामिल हो रहे सेलेब्स से हटकर सुधा रेड्डी क्यों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं और आखिर वह कौन हैं?
विज्ञापन

2 of 3
Sudha Reddy - फोटो : instagram.com/sudhareddy.official
सुधा रेड्डी क्यों सुर्खियों?

सुधा रेड्डी ने मेट गाला 2024 के आयोजन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनर तरुण तहलियानी का डिजाइन की हुआ खूबसूरत सफेद गाउन पहना था। उनके गाउन की कीमत लगभग 83 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसे 80 कारीगरों ने 4500 घंटों में तैयार किया था।

करोड़ों के गाउन के साथ ही सुधा ने अपने लुक को शानदार डायमंड नेकलेस से पूरा किया, जिसमें 180 कैरेट के 30 सॉलिटेयर हीरे लगे हुए थे। इस डायमंड सेट की कीमत लगभग 166 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही लगभग 33 लाख  का पर्स उनकी शान को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Sudha Reddy - फोटो : instagram.com/sudhareddy.official
कौन हैं सुधा रेड्डी

मेट गाला 2021 में भी सुधा रेड्डी अपनी बेशुमार दौलत और ग्लैमर को प्रदर्शित कर चुकी हैं। सुधा रेड्डी हैदराबाद की रहने वाली हैं। सुधा हैदराबाद के अरबपति उद्योगपति मेघा कृष्णा रेड्डी की पत्नी हैं। वह मेघा इंजीनियरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की डायरेक्टर भी हैं। सुधा एक फिलैंथरोपिस्ट हैं यानी दान आदि करके जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। वह तेलंगाना में आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़े लोगों की मदद के लिए काम कर चुकी हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी वह काम कर रही हैं। सुधा को ग्लोबल गिफ्ट एंपावरमेंट आफ विमेन अवार्ड के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें