फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Internationl Women's Day 2021: यहां पढ़ें दुनिया की 10 महिलाओं के 10 महान विचार, आप भी सीख सकते हैं बहुत कुछ

Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
International Womens Day 2021 - फोटो : istock
हम हमेशा से पढ़ते और सुनते आए हैं कि इस दुनिया में, इस समाज में कई ऐसे पुरुष हुए, जो काफी महान हुए। उनके विचार इतने महान थे कि लोग उनसे प्रेरणा लेते थे। इन पुरुषों ने हमारे समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका भी निभाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसी महिलाएं हुईं जिन्होंने महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी जिंदगी बदलकर रख दी। उन्होंने कई ऐसे महान विचार दिए, जिनका पालन आज भी लोग करते हैं। तो चलिए इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के मौके पर आपको दुनिया की ऐसी ही 10 महिलाओं के विचारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Twitter/ @HillaryClinton
हिलेरी क्लिंटन
  • हिलेरी क्लिंटन कहती हैं कि, “महिलाएं दुनिया में प्रतिभा का सबसे बड़ा अप्रयुक्त भंडार हैं।”
विज्ञापन

3 of 11
मदर टेरेसा - फोटो : Facebook/The New Vision
मदर टेरेसा
  • मदर टेरेसा ने कहा कि, “मैं अकेले दुनिया को नहीं बदल सकती, लेकिन मैं कई लहरें पैदा करने के लिए पानी में एक पत्थर तो डाल ही सकती हूं।”

4 of 11
Michelle Obama - फोटो : Twitter/@MichelleObama
मिशेल ओबामा
  • मिशेल ओबामा कहती हैं कि, “सफलता का तात्पर्य ये नहीं है कि आप कितना पैसा कमाते हैं, यह तो आपके द्वारा लोगों के जीवन में लाए गए बदलाव के बारे में है।”
विज्ञापन

5 of 11
sarojini naidu - फोटो : Facebook/Ujwala Pardeshi
सरोजिनी नायडू
  • सरोजिनी नायडू ने कहा कि, "जब उत्पीड़न होता है,तो केवल आत्म-सम्मान की बात उठती है और कहते है कि यह आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि मेरा अधिकार न्याय है।"
विज्ञापन

6 of 11
Lana Turner - फोटो : Twitter/@CHC_1927
लाना टर्नर
  • लाना टर्नर ने कहा कि, "एक सफल आदमी वह है जो अपनी पत्नी के खर्च करने से अधिक पैसा कमा सकता है। एक सफल महिला वह होती है जो ऐसे पुरुष को पा सके।"
विज्ञापन

7 of 11
indira gandhi - फोटो : facebook/indira gandhi army
इंदिरा गांधी
  • इंदिरा गांधी ने कहा कि, "लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं लेकिन उनके अधिकार को याद रखते हैं।"

8 of 11
Madonna - फोटो : Twitter/@Madonna
मैडोना
  • मैडोना कहती हैं कि, “बहुत से लोग ये कहने से डरते हैं कि वे क्या चाहते हैं। इसीलिए वे जो चाहते हैं वह नहीं मिलता है।”

9 of 11
kalpana chawla - फोटो : facebook/Pranayam
कल्पना चावला
  • कल्पना चावला ने कहा कि, "कुछ ऐसा करो जिसे आप सच में करना पसंद करते हो। अगर आप बस इसे अपना लक्ष्य समझकर कर रहे हो और उसे करने की प्रक्रिया का आनंद नहीं ले रहे हो, तब मुझे लगता है कि आप खुद के साथ विश्वासघात कर रहे हो।"

10 of 11
International Womens Day 2021 - फोटो : istock
कोको चैनल
 
  • कोको चैनल ने कहा कि, “सबसे साहसी कार्य अभी भी अपने लिए सोचना है।”
विज्ञापन

11 of 11
Dolly Parton - फोटो : Twitter/@DollyParton
डॉली पार्टन
  • डॉली पार्टन कहती हैं कि, “यदि आपके कार्य एक विरासत बनाते हैं जो दूसरों को अधिक सपने देखने, अधिक जानने, अधिक करने और अधिक बनने के लिए प्रेरित करता है, तो आप एक उत्कृष्ट नेता हैं।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें