फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस 2020: अखबारों के जरिए मिली थी परिजनों को सफलता की खबर, आज हैं अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मॉडल

Sun, 08 Mar 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्राची दीक्षित
मेहनत और लगन हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। ये बात साबित की है कानुपर की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मॉडल प्राची दीक्षित ने। परिवार से छुपकर शुरू किया ये सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। हांलाकि अब उनके परिजन सब जानते हैं और घर की बेटी की कामयाबी पर काफी खुश भी हैं। चलिए जानें प्राची की सफलता की कहानी। 
विज्ञापन

2 of 5
prachi dixit - फोटो : Social Media
बीते एक वर्ष पूर्व फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्राची का सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। फूलबाग निवासी अनिल कुमार दीक्षित की पुत्री प्राची दीक्षित सोशल मीडिया पर फिटनेेस मॉडल को देख कर काफी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

3 of 5
prachi dixit - फोटो : Social Media
प्राची ने बताया कि सिक्स पैक बनाने का मन किया। घरवालों ने इसके लिए मना कर दिया। मैंने पढ़ाई का बहाना कर छत्तीसगढ़ में फिटनेस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। प्राची ने बताया कि घर से हर माह दस हजार रुपये मिलते थे। इतने में डाइट पूरी नहीं हो पाती थी। 

4 of 5
prachi dixit - फोटो : Social Media
इसके चलते मैंने अपनी सोने की अंगूठी, चेन और झुमके बेचकर तैयारी की और पहली बार चार मार्च 2018 को मेरठ में आयोजित हुई मिस यूपी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्राची दीक्षित
इसके बाद जून 2018 में कानपुर में हुई बॉडी पावर चैंपियनशिप में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता। अगस्त 2018 में पुणे में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियन चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया। इसकी जानकारी घरवालों को अखबारों में प्रकाशित खबरों के जरिए हुई। प्राची ने बताया कि खबर पढ़ने के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की। इसके बाद से प्राची निरंतर अभ्यास में जुटी हुईं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें