फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day: पुरुषों को भी पीछे छोड़ने वाली बॉलीवुड की पहली महिला निर्देशक की कहानी

Sun, 08 Mar 2020 09:02 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सिनेमा
बॉलीवुड सिनेमा में वैसे तो पुरुषों का राज रहा है और अभी भी है लेकिन कुछ महिलाओं ने फिल्मों में अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहे वो अभिनेत्री हों या फिर डायरेक्टर। बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं ने डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदार उठाया और उसे बखूबी निभाया है। कई भारतीय फिल्में ऐसी हैं जो बॉलीवुड के लिए कल्ट बन गई। उन अधिकांश फिल्मों को महिलाओं ने डायरेक्ट किया। हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो डायरेक्टर के तौर पर पुरुषों से भी आगे निकल गईं।
विज्ञापन

2 of 5
Fatma Begum - फोटो : सोशल मीडिया
फातिमा बेगम
भारत की पहली महिला फिल्म निर्देशक फातिमा ने जब फिल्म बनाई थी तब समाज में महिलाओं को लेकर कई रुढ़िवादी विचार थे। लेकिन इसकी परवाह किए बिना फातिमा बेग ने साल 1926 में अपनी पहली फिल्म 'बुलबुले परिस्तान' का निर्देशन किया। यह फिल्म उस वक्त की एक बड़े बजट की फिल्म थी, जिसमें काफी अलग तकनीकों का भी प्रयोग किया गया था। फातिमा बेग अपने दौर की सुपरस्टार महिला कलाकार रहीं। फातिमा बेगम का जन्म साल 1892 में हुआ था। फातिमा बेगम एक भारतीय अभिनेत्री, निर्देशक और पटकथा लेखक थीं। उन्होंने अपने खुद का प्रोडक्शन हाउस 'फातिमा फिल्म्स' की शुरूआत की।
विज्ञापन

3 of 5
जोया अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जोया अख्तर
सिनेमा पर अच्छी पकड़ बना चुकी जोया अख्तर ने 'लक बाइ चांस' और 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया। जोया अब के वक्त में बॉलीवुड में एक सफल महिला निर्देशक के रूप में जाना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय को जोया ने ही डायरेक्ट किया था। जोया अख्तर अपने करियर की शुरुआत में पेप्सी, फिनोलेक्स सहित कई कमर्शियल एड फिल्मों में काम किया है। फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में बेहतरीन निर्देशन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

4 of 5
मीरा नायर - फोटो : Social Media
मीरा नायर
अपनी फिल्मों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली मीरा नायर पुरुषों को भी टक्कर देती हैं। मीरा ने अपने सफर की शुरुआत शार्ट फिल्म व डाक्यूमेंट्री से की। लेकिन आज उनका नाम देश की बेस्ट फिल्म निर्देशक में सामिल हैं। फिल्म सलाम बॉम्बे ने मीरा नायर को बॉलीवुड में पहचान दिलाई। इतना ही नहीं इसी फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में गोल्डेन कैमरा अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीना यादव - फोटो : Social Media
लीना यादव
महिला निर्देशकों में एक अलग पहचान बनाने वालीं लीना यादव ने हाल ही में रिलीज हुई पिल्म राजमा चावल का निर्देशन किया। इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा। इसके अलावा फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश से सबके दिलों में छा जाने वाली फिल्म का निर्देशन गौरी सिंधे ने किया। गौरी सिंधे फिल्म निर्देशक आर. बाल्की की पत्नी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें