फाल्गुनी नायर
- फोटो : instagram
फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी
भारत की सबसे चर्चित महिला उद्यमियों में से एक हैं फाल्गुनी नायर। उन्होंने 50 साल की उम्र में अपना स्टार्टअप शुरू किया और आज उनका ब्रांड भारत की सबसे बड़ी ब्यूटी और कॉस्मेटिक ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है।
पहले वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं, लेकिन उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया। आज उनकी कंपनी हजारों लोगों को रोजगार दे रही है और करोड़ों महिलाओं तक पहुंच चुकी है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती।