फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में अपने बच्चों को जरूर बताएं ये 5 बातें, जिंदगी बदल जाएगी उनकी

Fri, 17 Jan 2020 01:37 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parenting
परवरिश और परिवेश किसी भी बच्चे के लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। अच्छी परवरिश और संस्कारों के चलते ही  एक बच्चा एक अच्छा नागरिक और एक अच्छा इंसान बनता है।  सभी मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे एक बेहतर इंसान बने। हमेशा बड़ों का सम्मान करें और गलत राह पर चलने से बचें। लेकिन एक अच्छा इंसान बनने के लिए शिष्टाचार की जरूरत होती है। शिष्टाचार बच्चों को बचपन से ही देना चाहिए, क्योंकि ये ऐसी आदतें होती हैं जो हमेशा और हर उम्र में आपके बच्चे के साथ रहती हैं। कुछ अच्छी आदतें बच्चों के अंदर बचपन से ही होती और इसलिए यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को छोटी-छोटी आदतें सिखाएं। आइए आपको 5 ऐसी चीजें बताते हैं जो आपने अपने बच्चों को सिखा दी तो ना केवल उनका जीवन बदल जाएगा बल्कि आपको उन पर नाज होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिभावक
धैर्य रखना सिखाएं
आजकल अधिकांश लोगों में धैर्य की कमी देखी जाती है, उनको हर चीज जल्दी चाहिए पर अपने बच्चों को धैर्य रखना सिखाएं। उनको बताएं की धैर्य और इंतजार से ही काम बनते हैं, इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इसके अलावा बच्चों में शेयरिंग की आदत डालें। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। बच्चों को इस बात का एहसास दिलाएं कि कोई भी चीज सिर्फ उनके लिए नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिभावक
थैंक्यू और सॉरी कहना सिखाएं
बच्चे को थैंक्यू और सॉरी बोलना सिखाएं। इससे बच्चे में दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित बोती है। इसके अलावा बच्चों को ये भी सिखाएं कि वो हमेशा बड़ों की बात मानें। उनके दिमाग में इस बात को बैठाएं की जो आपसे बड़े हैं वो हमेशा आपके भले के लिए आपसे कुछ बोल रहे हैं। 

4 of 5
Parenting
ईमानदारी सिखाएं
अपने बच्चों को ईमानदारी का सबक जरूर सिखाएं। उनके अंदर ईमानदारी की आदत डालें। इसके अलावा बच्चों में हर दिन प्रार्थना करने की आदत डालें। प्रार्थना करने से बच्चों में सकारात्मकता बढ़ती है। धैर्य रखना सिखाएं। आजकल अधिकांश लोगों में धैर्य की कमी देखी जाती है, उनको हर चीज जल्दी चाहिए पर अपने बच्चों को धैर्य रखना सिखाएं। उनको बताएं की धैर्य और इंतजार से ही काम बनते हैं। इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इसके अलावा बच्चों में शेयरिंग की आदत डालें। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। बच्चों को इस बात का एहसास दिलाएं कि कोई भी चीज सिर्फ उनके लिए नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
children - फोटो : pixa
मदद करना सिखाएं
बच्चों को ये बताएं कि अगर कोई किसी तरह की परेशानी में हो तो दूसरों की मदद करनी चाहिए। ना सिर्फ परिचितों की मदद बल्कि अनजान लोगों की भी मदद के लिए बच्चों को प्रेरित करें। इसके साथ ही बच्चों को समय की कद्र करना सिखाएं। बच्चे को हर काम परफेक्ट करना सिखाएं व लापरवाही से काम करने की आदत से बचाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें