मोबाइल चार्जर न भूलें
घर से काफी दूर निकल जाने के बाद अगर आपको याद आए कि आपके फोन का चार्जर घर में ही छूट गया, तो सोचिए आपको कैसा लगेगा! ऐसे में या तो आपका फोन ऑफ हो जाएगा, या फिर मजबूरी में आपको नया चार्जर लेना पड़ सकता है। 'कुछ दिनों की बात' सोचकर अगर आप ड्युप्लिकेट चार्जर लेते हैं तो आपके फोन में भी गड़बड़ी आ सकती है। वहीं महंगे वाले असली चार्जर खरीदने से आपके बजट पर भी असर पड़ सकता है। इसके साथ ही किसी तरह की मुसिबत में फंसने पर आप परिवार वालों या दोस्तों को सूचित भी नहीं कर पाएंगी। इसलिए हमेशा अपने बैग में एक एक्सट्रा चार्जर जरूर रखें।