फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे रखें अपने गहनों का ख्याल, कभी नहीं उड़ेगी चमक

Sat, 18 Jan 2020 05:00 PM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऐसे रखें गहनों का ख्याल - फोटो : अमर उजाला
खूबसूरत और कीमती आभूषणों से सजना हर महिला को पसंद होता है। सिर से पैर तक चमचमाते आभूषण स्त्री की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। देखने वालों की नजर भी सुंदर गहनों से सजी स्त्री पर आकर एक बार टिक जाती है। लेकिन अगर उनकी देखभाल ठीक से न की जाए तो आभूषणों के साथ ही उसे पहनने वाले की चमक भी फीकी पड़ जाती है। बेरंग गहने आंखों को खटकने लगते हैं और उसे पहनने का भी मन नहीं करता। इसलिए, नाजुक आभूषणों की देखभाल करने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान उपाय, ताकि आपके गहनों की चमक बनी रहे-
विज्ञापन

2 of 7
मोती के गहने - फोटो : pixabay
  • अगर आपके गहनों में असली मोती लगी हुई है, तो उसे उतारने के बाद मलमल के कपड़े में लपेटकर रखें। इससे मोती की चमक बनी रहती है।
  • इसके साथ ही गर्मियों में असली मोती के गहने पहनने से बचें, क्योंकि पसीने के संपर्क में आकर ये अपनी चमक खो देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पन्ना के गहने - फोटो : pixabay
  • किसी भी आभूषण पर परफ्यूम स्प्रे नहीं करें। इससे रासायनिक रिएक्शन होता है और गहनों का रंग बिगड़ जाता है।
  • पन्ना बहुत नर्म व नाजुक पत्थर होता है। इसके गहनों को हमेशा सहेजकर पहनें, क्योंकि गिरने या किसी चीज से टकराने पर यह बहुत जल्दी टूट जाते हैं। 

4 of 7
अनकट डायमंड के गहने - फोटो : Pixabay
  • अनकट डायमंड के गहनों को स्पंज या रूई लगे प्लास्टिक बॉक्स में रखें। किसी तरह के रासायन के संपर्क में आने से ये काले पड़ सकते हैं। 
  • अलग-अलग गहनों को अलग-अलग डिब्बों में रखें। एक साथ रखने पर ये आपस में उलझ कर टूट सकते हैं, साथ ही इनमें स्क्रैच भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
आभूषणों की पॉलिशिंग - फोटो : pixabay
  • हीरे के अलावा किसी अन्य आभूषण को साबुन या पानी से साफ नहीं करें। दाग-धब्बे हटाने के लिए इरेजर का इस्तेमाल करें।
  • नियमित अंतराल पर आभूषणों साफ करते रहें, ताकि वे साफ, चमकदार व हमेशा नए बने रहें।
विज्ञापन

6 of 7
सोने के गहने - फोटो : pixabay
  • सोना नाजुक धातु होता है, इसलिए इस पर खरोंच आसानी से पड़ सकता है। इसलिए सोने के आभूषणों को सहेज कर रखें, साथ ही समय-समय पर ज्वेलर की सलाह से पॉलिशिंग करवाते रहें। 
  • कीमती, बारीक डिजायन वाले और नाजुक आभूषणों को घरेलू काम करने के दौरान न पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jewellery
  • तेज गर्मी या कड़ी धूप में रत्न जड़ित आभूषण पहनने से बचें। इससे रत्नों के रंग उड़ जाते हैं।
  • अगर आप मेकअप करती हैं तो बेस मेकअप, लोशन और परफ्यूम लगा लेने के बाद ही गहने पहनें। सबसे आखिरी में गहने पहनना बेहतर होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें