भारत इस साल अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर साल राजपथ पर होने वाले परेड को लेकर इस बार भी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी 2020 को तिरंगे को सलामी देने से पहले हम आपको याद दिला रहे हैं साल 2019 के गणतंत्र दिवस के दिन दुनिया के सामने राजपथ पर इतिहास लिखने वाली बेटियों की। जिनके अदम्य साहस को देख तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा आसमान गूंज उठा था।