फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: नौ भारतीय उद्योगपति महिलाएं, जो बड़ी कंपनियों का संभाल रही हैं कार्यभार

Fri, 12 Apr 2024 09:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई दिग्गज महिलाएं व्यापार और औद्योगिक जगत में अपना परचम लहरा रही हैं और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। आइए जानते हैं 9 उद्योगपति महिलाओं के बारे में, जो बड़ी कंपनियों में हैं उच्च पदों पर।
विज्ञापन
1 of 10
उद्योगपति महिला - फोटो : amar ujala
Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि देवी मां की उपासना का पर्व है। नारी शक्ति का प्रतीक है। हर नारी में देवी मां का कोई न कोई स्वरूप समाहित होता है। मां अन्नपूर्णा से लेकर जगत जननी, लक्ष्मी स्वरूपा और मां सरस्वती समेत मां के सभी स्वरूपों को एक महिला में देखा जा सकता है। नवरात्रि का पर्व मनाने का केवल धार्मिक महत्व नहीं। इसका सामाजिक कारण महिलाओं के देवी स्वरूप को सम्मान देना और उनके महत्व को समझना है। 

भारत की नारी की बात करें तो वह एक गृहणी के रूप में घर परिवार संभालती हैं, घर से बाहर कई क्षेत्रों में अहम भूमिका में हैं। राजनीति से मनोरंजन, खेल से उद्योग जगत तक महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कई दिग्गज महिलाएं व्यापार और औद्योगिक जगत में अपना परचम लहरा रही हैं और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। आइए जानते हैं 9 उद्योगपति महिलाओं के बारे में, जो बड़ी कंपनियों में हैं उच्च पदों पर।  
विज्ञापन

2 of 10
विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विनीता सिंह

टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर विनीता सिंह को देखा होगा। विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और सह संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर का प्लेसमेंट मिला, लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब ऑफर को ठुकरा कर अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की। पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर बिजनेस की शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 10
नमिता थापर - फोटो : instagram/namitathapar
नमिता थापर

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ नमिता थापर एक पेशेवर व्यवसायी हैं। नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया रिएलिटी शो में जज के तौर पर नजर आईं थीं। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। पुणे से ग्रेजुएशन करने के बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और फार्मास्युटिकल्स कंपनी का संचालन शुरू किया।

4 of 10
फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5
फाल्गुनी नायर

नायका एक ब्यूटी स्टार्टअप है, जिसकी फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर हैं। नायका के प्रोडक्ट को लगभग हर लड़की जानती है और इस्तेमाल करती हैं। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से करियर की शुरुआत की। कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहीं। फिर फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की।
विज्ञापन

5 of 10
लीना नायर - फोटो : Twitter/LeenaNairHR
लीना नायर

फ्रांस के प्रसिद्ध फैशन और लग्जरी ब्रांड चैनल की सीईओ एक भारतीय महिला है, जिनका नाम लीना नायर है। लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। साल 2013 में लंदन शिफ्ट होने के बाद उन्होंने यहीं से यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर कार्य किया। बाद में चैनल की सीईओ बनीं।
विज्ञापन

6 of 10
अंजली सूद - फोटो : instagram/anjsud
अंजली सूद

भारतीय महिला अंजली सूद वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘Vimeo’ की सीईओ हैं। अंजली ने साल 2005 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बीएससी  की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2011 में हार्वर्ड से एमबीए किया। बाद में वीमियो में मार्केटिंग डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत रहीं।
विज्ञापन

7 of 10
नेहा कांत - फोटो : Social Media
नेहा कांत

नेहा कांत एक ऐसे ब्रांड की फाउंडर हैं, जो भारत की महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अंडरगार्मेंट्स के लिए मशहूर ब्रांड की संस्थापक और चीफ रेवन्यू ऑफिसर नेहा कांत काॅर्पोरेट इंडिया में एक दशक से अपने अनुभव के बाद एफसीबी उल्का और एक मीडिया ग्रुप में काम किया। नेहा ने भारतीय इंटिमेट वियर बाजार में अच्छी फिटिंग, आरामदायक और फैशनेबल अंडरवियर के अभाव को समझते इसकी कमी को दूर करने के लिए खुद से शुरुआत करने का फैसला लिया। उनका कंपनी एक मशहूर ब्रांड में बदला, जहां ग्राहकों को स्टैंडर्ड कट, शेप और रंग के मुताबिक उत्पाद चुनने में मदद मिली।

8 of 10
रोशनी सनाह जयसवाल - फोटो : facebook
रोशनी सनाह जायसवाल

दिल्ली की रहने वाली रोशनी सनाह जायसवाल एक स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी की सीईओ हैं। रोशनी लगभग दो दशकों से खाद्य और पेय उद्योग से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साल 2000 में बैंगलोर का पहला और भारत का पहला लाउंज बार खोला। 2002 में उनकी कंपनी बैंगलोर के तीन रेस्तरां चेन को खोलने के लिए उत्तरदायी थीं। वर्ष 2003 में रोशनी और उनकी टीम ने दिल्ली के कुतुब क्षेत्र में मशहूर बार को शुरू किया। वहीं कोरोना काल में उन्होंने स्वास्थ्य और सुरक्षा दृष्टि से जुड़े उत्पादों को एक कंपनी के अंतर्गत लाॅन्च किया।

9 of 10
मेधा सिंह - फोटो : facebook
मेधा सिंह

श्रीमती मेधा सिंह एक हर्बल ब्रांड कंपनी की सीईओ हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स आयुर्वेद और सौंदर्य चिकित्सा से संबंधित हैं। इस कंपनी का क्लीनिकल ट्रीटमेंट आयुर्वेदिक कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जो प्रशिक्षित सौंदर्य शास्त्रियों और विशेषज्ञों द्वारा बड़े पैमाने में त्वचा और बालों संबंधित समस्या से निपटने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
गजल अलघ - फोटो : instagram/ghazalalagh
गजल अलख

गजल अलख ने पति विरुण अलघ के साथ मिलकर कंपनी की शुरुआत की। उन्हें इस कंपनी और उत्पाद का विचार उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद मिला। उन्होंने अपने बच्चे के लिए रसायन मुक्त प्रोडक्ट्स की तलाश शुरू की तो उन्हें भारत में आसानी से ऐसा कोई उत्पादन नहीं मिला, विदेश से प्रोडक्ट के आयात में समय और पैसा दोनों ही अधिक लगता रहा। शिशुओं और माताओं के लिए इस उत्पादन की आवश्यकता को महसूस करने के लिए कंपनी बनाने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें