फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलीन डियोन: 5 साल की उम्र में शुरू किया था गाना, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Mon, 10 Feb 2020 12:22 PM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
51 साल की कैनेडियन सिंगर सेलीन डियोन ने, टाइटेनिक फिल्म के गीत 'एवरी नाइट इन माय ड्रीम' से भारतीयों के बीच एक खास मुकाम बनाया है। इन दिनों सेलीन अपने वजन घटाने और कमाई बढ़ाने को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ सेलीन अपना वजन घटाती जा रही हैं, तो वहीं कमाई के मामले में वो टॉप पर हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
सेलीन का कहना है कि भले ही उम्र बढ़ती जा रही है, लेकिन जिंदगी को जीने की चाहत हमेशा जवां रहनी चाहिए, इसलिए वे खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। वे हमेशा स्ट्रांग, सुंदर और फेमिनाइन दिखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने वजन घटाया। संगीत उनका जुनून है। वजन घटाने के लिए वे अपने दोस्त और स्टाइलिस्ट पेप मुनोज के साथ डांस करती हैं और प्रशिक्षण भी ले रही हैं। 

सेलीन के पति एंजेलिल का तीन वर्ष पहले ही गले के कैंसर से निधन हो गया था। उनके दो जुड़वां बच्चे भी हैं। पति एंजेलिल, सेलीन के मैनेजर थे और उनसे उम्र में काफी बड़े भी थे।
विज्ञापन

3 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
सेलीन ने 5 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 1990 में उन्होंने अपना पहला अंग्रेजी एल्बम युनिसन लॉन्च किया और इसके बाद वे नॉर्थ अमेरिका में चर्चित हुईं। उनके एक एल्बम की दो करोड़ कॉपियां बिकी थीं जो एक रिकॉर्ड था। 18 साल की उम्र में माइकल जैक्सन के कार्यक्रम को देखकर उन्हें लगा कि उन्हें भी स्टार होना चाहिए और फिर किस्मत ने उनका साथ दिया और वे आगे बढ़ती गईं।

4 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
इन सारे बिजनेस से कमाती हैं डियोन
सेलीन कनाडा के निकेल्स रेस्त्रां फूड चैन की संस्थापक भी हैं। पति के साथ मिलकर उन्होंने कनाडा में ही ली मिराज गोल्फ क्लब और वार्ट्ज रेस्त्रां भी खरीदा है। वे अमेरिका के पॉप्युलर नाइट क्लब की भी पार्टनर हैं, जिसमें आंद्रे अगासी, स्टेफी ग्राफ जैसी बड़ी हस्तियों की भी हिस्सेदारी है। ये केसार्स पैलेस में स्थित है। 
विज्ञापन

5 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
सेलीन डियोन नाम का उनका एक परफ्यूम प्रोडक्ट भी है। एयर कनाडा में भी प्रमोशनल कैम्पेन के लिए सेलीन ने काम किया है। यही नहीं उनके पति एंजेलिल के पास भी 2,859 करोड़ की संपत्ति थी। एंजेलिल खुद कैनेडियन मैनेजर, डायरेक्टर और पूर्व सिंगर रह चुके हैं। अपना 74वां जन्मदिन मनाने से 2 दिन पहले 2016 में गले के कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
सेलीन के पास उनका ग्लोबल एक्सप्रेस जेट भी है, जिससे वे अपनी मनचाही जगहों और म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में आसानी से पहुंच जाती हैं। उन्हें महंगी कारों का शौक भी है और इनके साथ पोज देते हुए उन्हें कई बार देखा जा सकता है। तीन करोड़ से ज्यादा की मेबैच-62 भी उनके कार कलेक्शन में है।
विज्ञापन

7 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
सेलीन के पति रेने एंजेलिल ने 515 करोड़ में ज्युपिटर आईलैंड, फ्लोरिडा में आलीशान घर खरीदा था। इसमें वॉटर पार्क साइट पूल, 13 बेडरूम्स, 14 बाथरूम्स हैं और इसका इंटीरियर भी लाजवाब है। बहमियन स्टाइल में 10 हजार स्क्वॉयर फीट में फैले इस घर में 415 फीट का प्राइवेट बीच भी है। यहां दोनों ने एक लंबा समय बिताया। 515 करोड़ के घर को सेलीन ने पति की मृत्यु के बाद मात्र 193 करोड़ में बेच दिया, जिसे अब वे बेहद मिस करती हैं और उन्हें कम कीमत में मकान बेचने का अफसोस भी है।
विज्ञापन

8 of 8
Celine Dion - फोटो : Social Media
सेलीन अपनी वियरिंग के मामले में बहुत चूजी किस्म की हैं और स्टाइलिश कपड़ों की शौकीन हैं। इसके अलावा उन्होंने जेंडर न्यूट्रल क्लॉदिंग लाइन भी बच्चों के लिए लांच की है। खासतौर पर चटक रंग उन्हें बेहद पसंद है, ताकि स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनका लुक भी बेहतर आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें