पंजाब की बेटी और यूपी की बहु कही जाने वाली शीला दीक्षित देश की राजधानी की सत्ता संभाल चुकी हैं। शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वह कांग्रेस की दिग्गज नेताओं में शामिल थीं, जिनको राजनीतिक की सबसे कद्दावर महिला नेता माना जाता था। शीला दीक्षित का राजनीतिक करियर जितना दमदार है, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही रोचक है। परिवार की मर्जी से प्रेम विवाह करने के लिए सालों का इंतजार किया और बाद में यूपी के एक राजनीतिक परिवार की बहू बनी शीला दीक्षित ने अपने ससुर ने राजनीति के दांव पेंच सीखे। शीला दीक्षित के पति प्रशासनिक सेवा में थे लेकिन शीला ने ससुर के कानूनी सलाहकार के तौर पर काम किया। संयोग से राजनीति में आने के बाद शीला दीक्षित युवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी, कई राजनीतिक उपलब्धियां अपने नाम की और कांग्रेस नेताओं की टीम का एक बड़ा नाम बन गईं। आज शीला दीक्षित की जयंती है। दिल्ली के पूर्व सीएम शीला दीक्षित की जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।