Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत के इतिहास में कई योद्धा, शूरवीर, क्रांतिकारी हुए जिन्होंने कभी बाहरी आक्रमण से देश की रक्षा की तो कभी राज्य के अंदर ही षड्यंत्रकारियों का सामना किया। ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर ब्रिटिश सरकार तक को लोहा मनवाया। इन शूरवीरों का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। लेकिन भारतीय इतिहास में कई महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जो योद्धा महिलाओं के तौर पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा चुकी हैं। इन योद्धा महिलाओं ने पुरुषों के समान ही राज्य के दुश्मनों से टक्कर ली। कभी महल के अंदर से अपने पतियों व राजाओं का राजतिलक कर युद्ध के लिए भेजा तो कभी राज्य की रक्षा के लिए खुद तलवार उठा ली। भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया रहा है। इस मौके पर भारतीय महिला योद्धाओं के बारे में जानिए।