फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंटरनेशनल ट्रांसवुमन में हिस्सा लेने को तैयार हैं आर्ची सिंह, आसान नहीं था यहां तक का सफर

Sun, 10 Jan 2021 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
archie singh - फोटो : facebook
विज्ञापन

जिंदगी में एक मुकाम पाने के लिए तो हर किसी को मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जब ये मेहनत किसी ट्रांसवुमन की हो तो वो कई गुना बढ़ जाती है। हमेशा भेदभाव और मुश्किलों सामना करने वाली आर्ची सिंह का सपना हकीकत बनने वाला है। लुक्स और स्किल की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया। लेकिन आर्ची सिंह ने हार नहीं मानी। अब वो मिस इंटरनेशनल ट्रांसवुमन 2021 में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। 

विज्ञापन

archie singh - फोटो : facebook
आर्ची का कहना है कि कई बार उन्हें इस भेदभाव के साथ गुजरना पड़ा की वो असली महिला नही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकी लोगों को लगता है कि वो समाज के पैमानों पर फिट नहीं बैठती। 22 साल की आर्ची अब अतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। आर्ची का कहना है कि वो ट्रांस जरूर है लेकिन किसी महिला के समान ही हैं। उनकी जेंडर रिजाइनमेंट सर्जरी हुई है। जिसके बाद उन्हें सरकार की तरफ से आईडी कार्ड भी मिला है। जो उन्हें एक महिला के रूप में मान्यता देता है। लेकिन इन सबके बावजूद लोग इस चीज को नहीं मानते हैं। 
विज्ञापन

इन सब दुश्वारियों के बीच उनके परिवार ने उनका हमेशा साथ दिया। जेंडर सर्जरी से लेकर मॉडलिंग करने तक हर कदम पर परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया। आर्ची दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। आर्ची अब मिस इंटरनेशनल ट्रांस 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं, जो कि कोलंबिया में होने जा रहा है. वह न सिर्फ ये खिताब जीतना चाहती हैं, बल्कि ट्रांस कम्यूनिटी के प्रति लोगों की सोच को बदलकर रख देना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें