अगर थोड़ी सी अक्लमंदी से काम लिया जाए तो घर में बचने वाले खाने से झटपट लजीज व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। पूरी लिस्ट यहां है।
विज्ञापन
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
2 of 11
- फोटो : wonderslist.com
मिक्स वेज या कोई अन्य चटपटी करी बच जाए तो परेशान न हों, इसके इस्तेमाल से आप मसाला राइस बना सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि एक पैन में कुछ तेल या बटर डालकर गरम करें। इसमें मिक्स वेज या करी डालें। पके हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाएं। स्वादानुसार नमक और पिसी हुई काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। हरी धनिया या कसे हुए चीज से इसे गार्निश करें। आपका जायकेदार मसाला राइस तैयार है।
विज्ञापन
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
3 of 11
- फोटो : wonderslist.com
ऐसा अक्सर होता है कि घरों में रोटियां बच जाती हैं। इसलिए जब भी रोटी बचें तो उन्हें फेंकने के बजाए रोटी उपमा बना लें। इसके लिए सरसों का तेल, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, बारीक कटी हुई गाजर, बीन्स, कुछ उबले हुए मटर, भुने हुए मूंगफली के दाने चाहिए होंगे। करना बस इतना है कि बची हुई रोटियों के छोटे टुकड़े कर लें। पैन में तेल डालकर सभी इंग्रिडिएंट्स पारंपरिक तरीके से भूने और रोटियों मिलाएं। नमक स्वादानुसार प्रयोग करें। चाहें तो हल्का सा पानी रोटियों को नरम बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मूंगफली के दानों या अपने पसंद की नमकीन के साथ गार्निश कर लें और रोटी उपमा का लुत्फ लें।
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
4 of 11
- फोटो : wonderslist.com
रोटी चुरी के बनाने का तरीका भी तकरीबन रोटी उपमा जैसा ही है। इसके लिए जितना बारीक हो सके बची हुई रोटियों का चूरा बना लें। तैयार करने के लिए एक पैन में सरसों का तेल लें, थोड़ा जीरा और हरी मिर्ची डालें। बारीक कटा हुआ प्याज डालें, चाहें तो बारीक कटा हुआ अदरक भी एड कर सकते हैं। इसमें हल्की हल्दी का प्रयोग करें। नमक स्वादानुसार लें। थोड़ी सी चीनी और पिसा हुआ अमचूर भी मिला सकते हैं। मसाला तैयार हो जाए तो रोटियों के चूरे को उसमें अच्छे से मिलाएं, मूंगफली के दाने डालें और सर्व करें।
विज्ञापन
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
5 of 11
- फोटो : wonderslist.com
घर में अगर चावल बच गए हैं तो राइस कचरी बनाएं। पैन में थोड़ा तेल डालकर कलौंजी के दाने डालें। पैन में इतना पानी डालें के चावल पकाने पर उसका गाढ़ा पेस्ट बनाया जा सके। नमक स्वादानुसार लें। चावल के पेस्ट को ठंडा होने दें फिर कचरी के नुमा आकार देकर इसे धूम में सुखा लें? याद रहें जिस प्लेट में आपने कचरी सुखाने के लिए रखी है उस पर पहले से ही थोड़ा तेल जरूर लगा लें ताकि सूखते वक्त कचरी बर्तन में चिपके नहीं। इसे सुखाने के बाद आप इन्हें एयर टाइट जार में सहेज कर रख सकते हैं। सूखी हुई कचरियों को जब चाहें तेल में फ्राई कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
6 of 11
- फोटो : wonderslist.com
दाल परांठा बनाने में बहुत ही आसान है। बची हुई दाल लें और इससे आटा गूंथ लें। आटा गूंथते वक्त थोड़े से घी या तेल को उसमें जरूर मिलाएं ताकि परांठा सॉफ्ट बनें। ध्यान रहे कि आटा गूंथने में पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। इसके बाद पारंपरिक तरीके से घी, तेल या मक्खन से परांठा सेकें और इसका लुत्फ लें।
विज्ञापन
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
7 of 11
- फोटो : wonderslist.com
इडली बच जाएं तो इन्हें आप चाइनीज डिश में बदल सकते हैं। यम्मी इडली मंचूरियन बना सकते हैं। पेस्ट बनाने के लिए कॉर्नप्लोर, सादा आटा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और लाल मिर्ची पाउडर को लें और पानी का इस्तेमाल कर पेस्ट बना लें। इडली के छोटे टुकड़े करके फ्रई कर लें। दूसरे पैन में लच्छेदार कटा हुआ प्याज, बारीक कटा अदरक और लहसुन, शिमला मिर्च और सोया सॉस से मासाला तैयार करें। इसमें स्वादानुसार नमक, मिर्ची और टोमैटो सॉस डालें। इस मिक्चर को थोड़ा उबालें। अब इसमें इडली के टुकड़े डालें और सर्व करें। गार्निश करने के लिए हरी धनिया का प्रयोग कर सकते हैं।
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
8 of 11
- फोटो : wonderslist.com
ब्रेड फेंकने की नौबत आने से पहले ब्रेड पुडिंग बना लें। इसके लिए ब्रेड के महीन पीस कर लें। अंडा, दूध, चीनी और चुटकी भर नमक लें। दालचीनी पाउडर और वनीला एसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। सारी चीजें अच्छे से मिलाएं और 45 मिनट तक बेक करें। कुछ फेटी हुई मलाई से गार्निश भी कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन स्वीट डिश है इसे आप चाहें तो फ्रिज में रख सकते हैं।
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
9 of 11
- फोटो : wonderslist.com
राजमा या छोले बच जाएं तो वेज कटलेट बना लें। इसके लिए राजमा या छोले को लें और उन्हें मैस कर लें। अब थोड़ा सा मक्के का आटा और बेसन लें। मैस किए हुए राजमा या छोले में आटा और बेसन मिलाएं और इडली के आकार में कर लें। तेल में फ्राई कर लें और हरा धनिया, मिर्ची और प्याज से गार्निश करें और अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ खाएं।
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
10 of 11
- फोटो : wonderslist.com
बनाना हलवा बना सकते हैं। इसके लिए पके हुए केले को लें और छीलकर टुकड़े कर लें। एक पैन में थोड़ा सा देसी घी लें और केले के टुकड़ों उसमें तब तक पकाएं जब तक वो पूरी तरह से मैस न हो जाएं। अब इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं, थोड़ा सा पानी भी मिलाएं। थोड़ी देर के लिए इस मिक्चर को गाढ़ा होने तक पकाएं, बाद में इसे ड्राई फ्रुट्स और इलाइची से गार्निश करें।
खाना बच गया है? नो टेंशन, ऐसे बना लें झटपट लजीज व्यंजन
11 of 11
- फोटो : wonderslist.com
अगर चिकन खाते हैं तो चिकन सैंडविच बना सकते हैं। करना सिर्फ इतना है कि सैंडविच के सारे इंग्रिडिएंट उसी तरह इस्तेमाल करें, बस चिकन के बारीक कटे हुए टुकड़ों को गरम करें और सैंडविच में एड कर लें।