22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर को आम लोगों के लिए खुल चुका है। रोजाना देशभर से लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जहां पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है तो वहीं कई नई बस, ट्रेन और हवाई सेवा भी शुरू की गई हैं।
आज अमर उजाला आपको ग्राफिक्स के जरिए अयोध्या का पूरा टूर गाइड बता रहे हैं।