फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा देश को समर्पित, मोरारी बापू ने किया लोकार्पण, 20 किमी दूर से दर्शन

Sat, 29 Oct 2022 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद के नाथद्वारा के गणेश टेकरी में बनी इस प्रतिमा के लोकार्पण के साथ ही मुरारी बापू की कथा की भी शुरुआत हो गई। 9 दिन तक इस कथा का आयोजन किया जाएगा। विश्वास स्वरूपम् प्रतिमा के लोकार्पण और कथा में शामिल होने के लिए यूएस, फ्रांस, यूके, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भी भक्त आए हैं।
विज्ञापन
1 of 2
श्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा देश को समर्पित। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' यानी विश्वास स्वरूपम् को देश को समर्पित कर दिया गया। शनिवार शाम को कथावाचक मुरारी बापू प्रतिमा ने भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मुरारी बापू ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला
राजसमंद के नाथद्वारा के गणेश टेकरी में बनी इस प्रतिमा के लोकार्पण के साथ ही मुरारी बापू की कथा की भी शुरुआत हो गई। 9 दिन तक इस कथा का आयोजन किया जाएगा। विश्वास स्वरूपम् प्रतिमा के लोकार्पण और कथा में शामिल होने के लिए यूएस, फ्रांस, यूके, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भी भक्त आए हैं। यहां सभी भक्तों के लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी की गई है।

प्रतिमा का निर्माण तत पदम् उपवन संस्थान नाथद्वारा के ट्रस्टी मदन पालीवाल की ओर से करवाया गया है। लोकार्पण के समय सीएम गहलोत ने मुरारी बापू से विनती करते हुए कहा कि वह मदन पालीवाल को कहें कि वे गुटखे का व्यापार बंद कर दें। आपके कहने पर वह मान जाएंगे। हमारी सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। 














और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें