राजस्थान में है कीमती पत्थरों का खजाना।
- फोटो : अमर उजाला
10 नवंबर को सीएम अशोक गहलोत ने इंडिया स्टोन मार्ट 2022 का उद्धाटन के किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि राजस्थान में निवेश के लिए बेहतर सुविधाएं और वातावरण भी है। यहां की कानून व्यवस्था भी बेहतर है, इसलिए मैं सोचता हूं कि प्रदेश निवेश के लिए बेहतर स्थान है। उन्होंने इंडिया स्टोन मार्ट प्रदर्शनी में आए विदेशी निवेशकों से प्रदेश में निवेश करने की अपील की। गहलोल ने कहा, मैं देश और विदेश से आए सभी दोस्तों (निवेशकों) से राज्य में निवेश करने का आह्वान करना चाहता हूं।