Palace On Wheels
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन में यह सुविधाएं मिलेंगी
पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में आलीशान कमरे के अलावा स्पा, बार, लॉन्ड्री, जिम और सैलून की सुविधा भी है। ट्रेन में साधारण से लेकर डीलक्स कमरे भी मौजूद हैं। इनमें इंटरनेट, टीवी समेत सहित अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। भारतीय खाने के साथ राजस्थानी, मुगलाई, चाइनीज, थाई और मैक्सिकन फूड भी यात्रियों को उपलब्ध कराया जाता है। ट्रेन में एक यात्री का एक रात का किराया 55 हजार रुपए निर्धारित है। ऑफ सीजन में यह करीब 43 हजार के करीब रहता है। वही ट्रेन का अधिकतम किराया 1.54 लाख रुपये है। 5 साल तक के बच्चों के लिए यात्रा फ्री है, वहीं 5 से 10 साल तक के बच्चों का आधा किराया लिया जाता है। किराए में रहने और खाने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं जैसे स्पा और बार सहित अन्य सुविधाओं के लिए आपको अलग से शुल्क देना पड़ता है।