फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमराना में मजदूरों का हंगामा: पत्थरबाजी में कांच टूटे, पुलिस तैनात;मांगों को लेकर कंपनी गेट पर डटे 250 कामगार

Sat, 18 Apr 2026 05:43 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़/नीमराना

सार

Neemrana Workers Protest: नीमराना में Nidec India Private Limited के बाहर 200-250 कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, अवकाश और मेडिकल सुविधा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पत्थरबाजी की सूचना के बीच पुलिस तैनात है। 11 सदस्यीय कमेटी वार्ता करेगी।
विज्ञापन
1 of 6
मजदूरों पर पत्थरबाजी के आरोप से उपजा तनाव - फोटो : अमर उजाला
कोटपूतली के नीमराना में स्थित Nidec India Private Limited के बाहर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सुबह करीब 6 बजे से ही सैकड़ों श्रमिक कंपनी गेट पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 200 से 250 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी कंपनी गेट के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन शुरू किया।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
कंपनी के गेट पर प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश और मेडिकल सुविधा की मांग
प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा सहित कई मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
 
विज्ञापन

3 of 6
पत्थरबाजी में टूटे कांच - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति, पत्थरबाजी की सूचना
धरने के दौरान कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण भी हो गए। ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों पर श्रमिकों को घायल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं कंपनी गेट पर पत्थरबाजी की सूचना भी सामने आई, जिससे कांच टूट गया। हालांकि श्रमिकों ने पत्थरबाजी करने के आरोप से साफ इनकार किया है।

4 of 6
मजदूरों का प्रदर्शन के दौरान भारी तादाद में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन मौके पर, भारी बल तैनात
स्थिति को देखते हुए नीमराना थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पढ़ें- राजस्थान में बड़ी निजी कंपनी के बाहर कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, वेतन बढ़ोतरी की मांग; भारी पुलिस बल तैनात
 
विज्ञापन

5 of 6
Nidec इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
11 सदस्यीय कमेटी करेगी प्रबंधन से वार्ता
श्रमिकों ने अपनी ओर से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करेगी। पुलिस और प्रशासन भी दोनों पक्षों के बीच समझाइश में जुटे हुए हैं। अब सभी की नजर श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंपनी के गेट पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
धूप में डटे श्रमिक, मांगों पर कायम रुख
बड़ी संख्या में मजदूर धूप के बीच धरना स्थल पर डटे हुए हैं। श्रमिक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और समाधान निकलने तक प्रदर्शन जारी रखने के संकेत दे रहे हैं। क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें