बधाई मांगने के दौरान मारी गई गोली
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर गुरु मधु शर्मा अपनी टीम के साथ बधाई लेने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत सचखंड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को नीमराना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।
हत्या से भड़का किन्नर समाज
वारदात की खबर लगते ही किन्नर समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और मोर्चरी पहुंच गए। गुस्से में उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए शाहजहांपुर, मांढण और नीमराना थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा। नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज और डीएसपी सचिन शर्मा ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझाइश देकर हालात काबू में किए।