फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli Weather: उमस भरी गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, प्री-मानसून की पहली बारिश से मिली लोगों को राहत

Tue, 17 Jun 2025 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli Weather: हिंडौन सिटी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एम.के. नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिवर्तन आंधी और वर्षा की गतिविधियों का संकेत है। उन्होंने कहा कि आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
1 of 4
करौली में जोरदार बारिश - फोटो : अमर उजाला

करौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को मौसम ने करवट ली और प्री-मानसून की पहली अच्छी बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक रुख बदला। तेज हवा के साथ काले बादल छा गए और हल्की बारिश व बूंदाबांदी शुरू हुई जो बाद में तेज हो गई। बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं पिछले तीन-चार दिनों से उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत की सांस मिली।
 

विज्ञापन

2 of 4
करौली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में प्री-मानसून की इस पहली बरसात ने वातावरण को ठंडा किया, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बाद भी हवा में नमी बनी रही और वातावरण में उमस बरकरार रही। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी देखी गई।

पढ़े: राजस्थान की सीमा के नजदीक मानसून, जयपुर में झमाझम बारिश, सीकर और दौसा भी भीगे; सड़कें हुई लबालब
विज्ञापन

3 of 4
करौली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा था। कामकाज और बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अचानक आई इस बारिश ने थोड़ी राहत दी है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को अब भी जोरदार बारिश का इंतजार है ताकि खेतों की जुताई और बुवाई के कार्य शुरू हो सकें। 

हिंडौन सिटी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एम.के. नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिवर्तन आंधी और वर्षा की गतिविधियों का संकेत है। उन्होंने कहा कि आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि 20 जून के बाद क्षेत्र में वर्षा की तीव्रता और आवृत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।


 
विज्ञापन

4 of 4
करौली में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

वैज्ञानिकों की मानें तो यह बारिश क्षेत्र में मानसून के आगमन की तैयारी मानी जा सकती है। यदि अगले कुछ दिनों में लगातार वर्षा होती है, तो किसानों के लिए यह अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। फिलहाल, क्षेत्रवासी मौसम की इस पहली राहतभरी बारिश से प्रसन्न हैं, लेकिन सभी की निगाहें आसमान की ओर टिकी हैं कि जल्द ही जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो ताकि गर्मी से पूरी तरह निजात मिल सके और खेती-किसानी की गतिविधियां भी गति पकड़ सकें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें