एसीडीएम काजल मीणा घूसकांड क्या है?
- फोटो : अमर उजाला
एसीबी ने दर्ज किया मामला
एसीबी ने काजल मीणा, दिनेश सैनी और प्रवीण धाकड़ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एजेंसी तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
सोशल मीडिया पर आ रहीं प्रतिक्रियाएं
मामले के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिनमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियों की ओर से भी इन पर कोई आधिकारिक टिप्पणी जारी नहीं की गई है।
एक सोशल मीडिया यूजर सरिता बिश्नोई @SARITA_BISHNOI2 ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा कि रिश्वत की शुरुआत बड़े लेवल पर शुरू हो चुकी है। क्या SDM का सैलरी से घर नहीं चलता... चलता तो रिश्वत क्यों ली? यदि SDM रिश्वत लेकर घर चला रहा है तो 4th Grade अपनी सैलरी से घर कैसे चलाएगा?