फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News : दो दिनी मारवाड़ उत्सव का समापन, लोक कलाकारों की मनभावन प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया

Fri, 18 Oct 2024 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के नजदीक ओसिया के खोखरी स्थित धोरों में मारवाड़ की कला एवं संस्कृति की जगमग के साथ मारवाड़ उत्सव का समापन हो गया। दो दिन तक चले इस उत्सव में लोक कलाकारों ने देशी और विदेशी पर्यटकों को मारवाड़ी संस्कृति से रूबरू कराया।
विज्ञापन
1 of 4
मारवाड़ उत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला
लोक कलाकारों की मनभावन प्रस्तुति के साथ ही दो दिन तक चले मारवाड़ उत्सव का समापन हो गया। समारोह की शुरुआत में देश और प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लंगा गायन, नृत्य, चकरी नृत्य, भपंग वादन, 13 ताली नृत्य, चरी नृत्य और कालबेलिया की रंगारंग प्रस्तुति देकर पर्यटकों और ग्रामीणों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में 35 से अधिक देशों के पर्यटक शामिल हुए। इस दौरान अलवर के प्रसिद्ध बनेसिंह ने रिम भवाई नृत्य और किशनगढ़ की चरी नृत्य का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में भव्य आतिशबाजी देखने को मिली। समापन समारोह से पहले सुबह प्राचीन शिव मंदिर से जैन मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकली। इस दौरान शहरवासियों ने छतों से फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में समारोह स्थल पर प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मुख्यतः कबड्डी, रस्साकशी, मटकी दौड़ आकर्षण का केंद्र रहीं। समारोह में देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने चटपटे राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। साथ ही इस बीच कैमल सफारी, जीप सफारी का लुफ्त भी पर्यटक उठाते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

4 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
समारोह में संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, पर्यटन विभाग जोधपुर, उपनिदेशक सरिता फिरोदा, पर्यटन अधिकारी चिमनाराम प्रजापत सहित हजारों की तादाद में पर्यटक मौजूद रहे। 2 दिन तक चले इस समारोह के समापन अवसर पर गांव के धोरों के बीच आतिशबाजी की गई और इसके साथ ही फिर मिलने का वचन लेते हुए गुब्बारे छोड़कर समारोह का समापन हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें