जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारतमाला एक्सप्रेस-वे 754 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाड़मेर जिले के जसोल निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक परिवार सूरत में कपड़ों का व्यापार करता था और पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर जसोल से सूरत लौट रहा था। लौटते समय रॉन्ग साइड से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।