बीसलपुर बांध
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में कई जिलों की लाइफ लाइन बीसलपुर ओवर फ्लो
इस बार प्रदेश में जबरदस्त बारिश हुई। अजमेर, जयपुर, टोंक को पानी सप्लाई करने वाला बीसलपुर बांध करीब 5 साल बाद फिर से भर गया। साल 2024 में बीसलपुर बांध सितंबर में ओवरफ़्लो हुआ। साल 2004 में बांध का निर्माण होने के बाद पहली बार ही यह ओवरफ़्लो हो गया था। इसके अलावा, साल 2006, 2014, 2016 और 2019 में भी बांध ओवरफ़्लो हुआ था। साल 2022 में बांध के सभी 18 गेट पहली बार खोले गए थे।