Monsoon: मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राजस्थान के 2 जिलों दौसा और करौली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों और आस-पास क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली संग हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में इस बार मानसून समय से पहले (25 जून से पहले) आने की संभावना है। 26 मई से मुम्बई में रुकी अरब सागर की ब्रांच ने 16 जून से रफ्तार पकड़ लिया है। 16 और 17 जून (दो दिन) में मानसून ने लगभग पूरे गुजरात और आधे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। वर्तमान में मानसून राजस्थान की सीमा के नजदीक है। इसी सप्ताह किसी भी दिन उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों से मानसून एंट्री कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश जारी है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में सुबह से बादल छाए थे। दोपहर होते-होते राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई। सीकर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश हुई।
विज्ञापन
3 of 7
जयपुर में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अलवर में तड़के साढ़े तीन बजे तेज बारिश के साथ बादल गरजे। डूंगरपुर में भी सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। जयपुर, दौसा और सीकर में रात में हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार के लिए 26 जिलों में अलर्ट है।
सीकर के नवलगढ़ रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। यहां पिछले 3 घंटे से आवागमन बंद है, बारिश कम होने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
दो बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरी गांव निवासी लोकेश सिंह (पुत्र मोहन सिंह रावत, उम्र 4 वर्ष) और भगवान सिंह (पुत्र तेज सिंह रावत, उम्र 6 वर्ष) घर के पास खेलते-खेलते बरसाती पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में उतर गए। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे उसमें डूब गए।
विज्ञापन
6 of 7
करौली में बारिश से मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
करौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को मौसम ने करवट ली और प्री-मानसून की पहली अच्छी बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक रुख बदला। तेज हवा के साथ काले बादल छा गए और हल्की बारिश व बूंदाबांदी शुरू हुई जो बाद में तेज हो गई। बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं पिछले तीन-चार दिनों से उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत की सांस मिली।
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
डीग में बिजली गिरने से बच्चे की मौत, एक झुलसा
डीग के खोह थाना क्षेत्र के गांव नगला महारानियां में बिजली गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त झुलस गया। आकाश (8) और उसका दोस्त माधव (10) घर के बाहर बारिश में नहा रहे थे। बिजली गिरने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माधव को पहले डीग अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।