फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, हादसों में अब तक 12 मौतें, जयपुर में रातभर बरसा पानी

Tue, 15 Jul 2025 08:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सोमवार को भारी बारिश ने कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कोटा-पाली में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसके चलते आज यहां स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। राजधानी जयपुर में भी शाम से शुरू हुई वर्षा का दौर पूरी रात चला।
विज्ञापन
1 of 5
भारी बारिश के बाद कोटा बैराज के 13 गेट खोले - फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर में सोमवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का दौर पूरी रात चला। खबर लिखे जाने तक मंगलवार सुबह भी हल्की वर्षा जारी है। वहीं सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश ने बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया। सबसे ज्यादा बारिश कोटा-पाली में दर्ज की गई। कोटा और पाली में बारिश के खतरे को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्टी की गई है। बरसात के चलते हुए अलग-अलग हादसों में बीते 24 घंटों में 12 लोगों की जान भी चली गई। इसमें चित्तौड़गढ़ में 4, प्रतापगढ़ में 3, चूरू में 2, कोटा में 1, भरतपुर में 1 और पाली में 1 मौत हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
जयपुर में रातभर बरसा पानी - फोटो : अमर उजाला
आज भी तीन जिलों में रेड अलर्ट

सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया था, वहीं आज मंगलवार को भी तीन जिलों में रेड अलर्ट है। अजमेर, नागौर और पाली में आज भी रेड अलर्ट है। पाली में सोमवार को भी भारी बारिश हो रही है। वहीं भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, टोंक, बीकानेर, जालौर और जोधपुर में भी अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में सोमवार शाम से बारिश हो रही है। करीब 12 घंटे से भी ज्यादा समय से बरसात के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। निचले इलाकों की कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बीसलपुर बांध का स्तर 314 पार - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें: Kota Weather Today: दो दिन की बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में पानी ही पानी, कोटा बैराज के खोले गए गेट

बीसलपुर बांध का स्तर 314 पार

राजस्थान में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते टोंक के बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई। इससे मंगलवार सुबह तक बांध का जल स्तर 314.13 मीटर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक बीसलपुर में त्रिवेणी नदी से जोरदार आवक जारी है। त्रिवेणी 3.20 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। बांध अपनी भराव क्षमता के 75 प्रतिशत से ज्यादा भर चुका है।

4 of 5
जयपुर रेलवे स्टेशन के पास सीवरेज लाइन टूटने से सड़क का हुआ ये हाल - फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ जंक्शन पर रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर संभाग में भी सोमवार से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते मारवाड़ जंक्शन पर रेल यातायात प्रभावित रहा हालांकि देर रात इसे फिर से सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाली में कलेक्टर और एसपी ने ट्रैक्टर में बैठकर शहर का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
पाली में कलेक्टर-एसपी को लेना पड़ा ट्रैक्टर का सहारा

शहर में जल भराव के चलते जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने एसपी चूनाराम जाट के साथ ट्रैक्टर में बैठकर शहर का जायजा लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें