Diwali Puja 2025: इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी। पंचांग में इस बार अमावस्या तिथि दो दिनों तक रहने के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के अनुसार मुख्य महालक्ष्मी पूजन 20 अक्तूबर की रात को ही किया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल, अमावस्या तिथि, निशीथ काल, वृषभ लग्न और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है।