फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Civic Amenities: दुर्गापुरा से मानसरोवर जाने के लिए अब नहीं लगाना होगा 5 किमी का चक्कर, पुलिया का काम पूरा

Sun, 17 Aug 2025 01:14 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सार- दुर्गापुरा महारानी फार्म को मानसरोवर से जोड़ने वाली पुलिस का काम अब पूरा हो गया है। 25 अगस्त को पुलिया आम लोगों को के लिए शुरू क दी जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 3
महारानी फार्म पुलिया - फोटो : अमर उजाला

राधानी जयपुर की आबादी के एक बड़े हिस्से को 25 अगस्त से बड़ी राहत मिलने जा रही है। दुर्गापुरा महारानी फार्म से मानसरोवर और बी टू बाॅय पास को जोड़ने वाली पुलिया का काम अब पूरा हो गया है।  निर्माण कार्य के चलते  यहां से निकलने वाले वाहनों काे बी-टू बायपास और रिद्धी-सिद्धी से टोंक रोड आने जाने के लिए 5 किमी लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा था। 

विज्ञापन

औसतन यहां से 50 हजार वाहन हर रोज गुजरते थे, पुलिया निर्माण के बाद एक बार फिर यह सड़क व्यस्त हो जाएगी

2 of 3
पुलिया निम - फोटो : अमर उजाला
दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म पुलिया  इससे लगते टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर,न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। इसके चलते द्रव्यवती नदी पर बनी इस पुलिया पर यातायात का दबाव अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भारी बारिश के चलते द्रव्यवति नदी का पानी महारानी फार्म पुलिया के उपर से होकर गुजरा जिससे कई वाहन इसमें फंस गए

3 of 3
पुननिर्माण से पहले जल भराव के वक्त महारानी फार्म पुलिया - फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर साल 2024 में जयपुर में हुई भारी बारिश के बाद की है। उस समय द्रव्यवती नदी अपने उफान पर थी। इसके चलते महारानी फार्म पुलिया के उपर से होकर बहने लगी। इस वजह से यहां से गुजर रहे कई वाहन पानी के बहाव में फंस गए। एक कार तो बहाव की चपेट में आकर नदी में गिर गई। हालांकि इसमें किसी के चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें