मृतक टिल्लू उर्फ प्रिंस बैरवा
- फोटो : अमर उजाला
छह साल पुराना मामला और जांच की दिशा
मामला 16 अगस्त 2020 का है, जब ऊनबड़ा गांव के पास एक ढाणी से 4 वर्षीय प्रिंस बैरवा अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अगले दिन बांदीकुई थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने मामले में तेजी लाने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। केस की दोबारा समीक्षा के दौरान एसपी सागर राणा को कुछ संदिग्ध पहलू नजर आए, जिसके बाद जांच महिला सेल के एएसपी योगेंद्र सिंह फौजदार को सौंपी गई।