भरतपुर जिले में एक अनोखी और भावनात्मक शादी ने सबका ध्यान खींचा, जब दूल्हा अपने दादा और पिता का सपना पूरा करने के लिए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने गांव लाया। यह शादी भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के गांव घना जाटोली निवासी राजीव पुत्र धान सिंह की थी, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।