फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: अहमदाबाद में ही होगा डॉक्टर दंपति व उनके बच्चों का अंतिम संस्कार, इन वजहों से हो रही देरी; जानें

Sun, 15 Jun 2025 07:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Plane Crash: तीनों मासूम मिराया, नकुल और प्रद्युत और उनके माता-पिता की डीएनए रिपोर्ट मिल गई। हालांकि शव परिजनों को सुपुर्द नहीं किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टर दंपति - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले मोहन कॉलोनी निवासी डॉ. प्रतीक जोशी, उनकी पत्नी डॉ. कौमी व्यास और तीनों बच्चों के शवों की पहचान हो चुकी है, लेकिन अन्य प्रक्रिया पूरी होना बाकी होने से अभी शव परिजनों को सुपुर्द नहीं किए गए है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मृतक दंपति - फोटो : अमर उजाला

डॉ. कौमी के पिता अनिल व्यास ने बताया कि पांचों के शवों की पहचान हो जाने की जानकारी मिली है, लेकिन प्लेन में सवार बाकी पैसेंजरों की भी पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए अभी शवों की सुपुर्दगी नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल सभी शवों को सुरक्षित रखा गया है। अभी तक 150 से भी ज्यादा शवों की पहचान की जा चुकी है ऐसे में हमारे बच्चों के शव भी हमें जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है। परिजनों ने बताया कि घटना को काफी वक्त हो जाने की वजह से शवों का अंतिम संस्कार अहमदाबाद में ही करेंगे।

पढ़ें: हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए पायलट का आखिरी मैसेज क्या, चार महीने पहले घर आई थी दोहरी खुशी; अब मातम

विज्ञापन

3 of 4
दंपति - फोटो : अमर उजाला
डॉ. प्रतीक के पिता डॉ. जेपी जोशी ने बताया कि मेरे जुड़वां पोते 15 अगस्त को पैदा हुए थे। बच्चों के लिए नए स्कूल बैग खरीदे थे तो पूरी रात स्कूल बैग साथ लेकर सोए। बच्चे मेरे सीने पर सोए थे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
बच्चों के साथ मां - फोटो : अमर उजाला

ये बात कहते-कहते डॉ. जेपी जोशी की आंखें नम हो गई। डॉ. जोशी ने बताया बेटा प्रतीक 4 साल से लंदन में काम कर रहा था। अक्सर अपने बच्चों और पत्नी से मिलने आता था। वो कभी सीधी उड़ान नहीं लेता था, लेकिन उसने कहा कि इस बार मैं आऊंगा, ताकि बच्चों के लिए यह आसान हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें