फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: खुशियों की दिवाली... पुलिस ने चलाया मिठास अभियान, मिठाई, पटाखे और उपहारों से खिले मासूम चेहरे

Mon, 20 Oct 2025 08:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

दीपावली पर जिले की पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मिठास अभियान चलाया है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों के बीच खुशियां बांटने के साथ उन्हें प्रेरणा और सहयोग देना है।
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ने बच्चों में वितरित किए मिठाई और पटाखे - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के मौके पर जिले में पुलिस विभाग की ओर से मिठास अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर, निराश्रित परिवारों के बच्चों सहित आश्रमों, छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को उपहार प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने निराश्रितों को वितरित किए मिठाई और पटाखे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा, कोतवाली थानाधिकारी रूपसिंह ने आश्रय सेवा संस्थान के मां उमा निराश्रित बालिका गृह में बालिकाओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और बालिकाओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाकर पटाखे वितरित किए। संस्थान के संस्थापक नरोत्तम पंड्या ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली पर पुलिस ने बांटी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान निवर्तमान सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, सेवानिवृत एएसपी शांतिलाल चौबीसा, पुष्पेंद्र पंड्या, महेंद्र त्रिवेदी, दीपक श्रीमाल, विजेता पंचाल, नारायणलाल आदि उपस्थित रहे। आनंदपुरी थाना प्रभारी कपिल पाटीदार के साथ टीम ने उपहार बांटे।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: राजस्थान में 40 हजार करोड़ का व्यापार, पिछले साल के मुकाबले 25 % ज्यादा की खरीददारी; बाजार रहे गुलजार
 

4 of 6
पुलिस ने चलाया मिठास अभियान - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार शनिवार को सल्लोपाट थानाधिकारी देवीलाल ने कस्बे के जरूरतमंद लोगों और बच्चों को थाने पर बुलवाया। मिठाई खिलाई और पटाखे, फूलझड़ी, दीपक आदि आवश्यक सामग्री वितरित की। घाटोल थानाधिकारी निर्भयसिंह राणावत ने भी थाना सर्किल में बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए आवश्यक सामग्री का वितरण किया। जिले के विभिन्न थानों में इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान केवल एक त्योहार विशेष आयोजन नहीं है, बल्कि इसे एक दीर्घकालिक सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित बच्चों को निरंतर सहयोग और प्रेरणा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने बांटी खुशियां - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस अभियान के अंतर्गत निराश्रित एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को चिन्हित कर शिक्षा संबंधी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्हें कैरियर काउंसलिंग एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें